- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News 971 Gayatri Family Chants 12 Crore Gayatri Mantra For 40 Days
971 गायत्री परिजन ने 40 दिनों तक 12 करोड़ गायत्री मंत्र का जाप किया
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विश्व स्तरीय 40 दिवसीय साधना अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसके तहत धमतरी जिला गायत्री परिवार द्वारा बसंत पंचमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक 40 दिवसीय साधना अनुष्ठान कार्यक्रम हुआ। एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ कर साधना अनुष्ठान का समापन किया गया। इस दौरान गायत्री मंदिर मुजगहन में यज्ञाचार्य धनवंतरी नाग ने 108 बार गायत्री मंत्र जाप किया। वहीं जिले के 971 गायत्री परिजनों ने 40 दिनों तक 12 करोड़ गायत्री मंत्र का जाप किया। होली के अवसर पर अश्लीलता निवारण का संकल्प गायत्री परिजनों ने लिया। इस अवसर पर माताजी को श्रद्धांजलि भी दी गई।
जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि अनुष्ठान का उद्देश्य देश में शांति स्थापित करना है। बुराई को त्यागकर अच्छाई की राह लोगों को दिखाना है। धमतरी, कुरुद, भखारा, मगरलोड एवं नगरी के 971 साधकों ने 12 करोड़ गायत्री मंत्र का जाप किया। प्रत्येक साधक ने सवा लाख मंत्र का जाप किया। फागुन पूर्णिमा पर भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त आशीर्वाद पत्र को सभी साधकों को दिया गया। इस अवसर पर राधेश्याम साहू, भागवत सिन्हा, होमेश्वर साहू, जनक नेताम, डाॅ. पूनम साहू, डाॅ. दिनेश नाग, शेषनारायण साहू, गोविंद सिन्हा, धर्मेंद्र साहू, रजन गगवंशी, पुनवाराम साहू, ईश्वर सेन, अनिल मंडावी, डामिन नाग, बिसो मंडावी, गौरी साहू, चित्रलेखा आदि उपस्थित थे।
धमतरी. एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आहूतियां देते गायत्री परिवार।