शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी बंदी
धमतरी | शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार महात्मा गांधी वार्ड निवासी आरोपी उत्तम (23) पिता शिवकुमार ढीमर ने शहर की एक युवती को शादी का झांसा दिया। संबंध बनाने के बाद शादी करने से मना कर दिया। युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।