- Hindi News
- National
- Nagri News Chhattisgarh News Amgaon Sindhurikhurd39s Troupe First In The Monsoon Of Thuha
थूहा के मानसगान में आमगांव सिंधौरीखुर्द की मंडली प्रथम
मानसगान की प्रस्तुति देती मंडली।
सिर्री| ग्राम थूहा में तीन दिवसीय संगीतमय मानसगान प्रतियोगिता एवं सम्मेलन रामभाउ बाल समाज लीला मंडली एवं ग्रामीणों ने कराया। इसमें मानस मंडलियों ने रामकथा सुनाई। मानस मंडलीयां को पुरस्कृत किया गया। पुरुष वर्ग में प्रथम 2500 रुपए नवदुर्गा मानस मंडली आमगांव को स्व. कलिराम दानी, स्व. रामबाई गुरु की स्मृति में पुष्पेंद्र कुमार, कु. गरिमा, कु. तिस्ता एवं किरण गुरु थूहा ने दिया। दूसरा पुरस्कार 2000रुपए चंदन मानस मंडली कचना को हरि राम साहू, धनमत बाई साहू थूहा ने दिया।
तीसरा पुरस्कार 1500रुपए हरि ओम मानस मंडली अमेठी को जीवन लाल ध्रुव सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एवं राधा बाई धु्रव थूहा ने दिया। चौथा पुरस्कार 1200 रुपए छत्तीसगढ़ खजुराहो मानस मंडली भोरमदेव को केशव राम साहम एवं दमयंतीन बाई साहू रीवागहन जिला पंचायत सदस्य ने दिया। पाँचवा पुरसकार 1000 रुपए बजरंग मानस मंडली भिलाईनगर को बलीराम साहू कमलाबाई साहू थूहा ने दिया। छठवां पुरस्कार 800 रुपए पवन संदेश मानस मंडली गाड़ाडीह को हरिचंद्र साहू, अशोक कुमार साहू एवं हीरामण साहू सैनिक ने दिया।
मानस गान सम्मेलन में महिला वर्ग में प्रथम 2500 रुपए विद्यादेवी शारदा संपूर्ण महिला मानस मंडली सिंधौरीखुर्द को स्व. जगतराम साहू की स्मृति में अलखराम साहू एवं अमरीका बाई साहू पंच ने दिया। दूसरा पुरस्कार 2000 रुपए आराधना बालिका मानस मंडली कुंदरूपारा बालौद को स्व. चेतन कुमार यादव की स्मृति में नीरा एवं प्रमोद यादव थूहा ने दिया।