- Hindi News
- National
- Bhatpara News Chhattisgarh News Annual Conference Of Kosaria Patel Society
कोसरिया पटेल समाज का वार्षिक सम्मेलन
सिर्री। जीजामगांव राज पटेल समाज का वार्षिक सम्मेलन का कार्यक्रम सिर्री में शनिवार को हुआ। इस अवसर पर जिलास्तर के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कोसरिया मरार पटेल समाज का वार्षिक सम्मेलन सिर्री के अटल चौक शकंभरी मंदिर भवन में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि बंशीलाल पटेल, अध्यक्ष दुर्गेश पटेल रहे। अतिथि गांव के सरपंच नेहरू सिन्हा, झागेश्वर धु्रव, तुलाराम साहू, उसराम पटेल, सालिकराम, सुखराम देवांगन, विष्णुराम धु्रव, धनेश बंजारे, शोभाराम पटेल, बहुरराम, डीहूराम तारक, सरोज निर्मलकर, लेखराम सिन्हा, कोवितराम, चंद्रिका बांसवार रहे। शनिवार की शाम पांच बजे तक चला। 25 गांव के समाज के लोग शामिल हुए।
भागवत सुनने रोज बड़ी संख्या में आ रहे लोग
सिर्री | भागवत सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग रोज आ रहे हैं। शनिवार को कपिल गीता, शिव सतीचरित्र, ध्रुव चरित्र की कथा सुनाई गई। पं. धमेंद्र महाराज कथा सुना रहे हैं। यह 20 मार्च तक चलेगी। गांव के बाजार चैक में सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण में लोगो की भीड़ आने लगी है। कुलेश्वर सिन्हा, रामेश्वर प्रसाद सिन्हा, यादोराम, नेहरू सिन्हा, द्वारिका सिन्हा, नरेन्द्र सिन्हा आदि के सहयोग से यह भागवत कथा कराई जा रही है।
होली मिलन आज
धमतरी | छग कोसरिया यादव समाज नगर इकाई का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को दोपहर 12 बजे यादव समाज भवन आमातालाब में होगा। सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। नरेंद्र यादव ने सभी सदस्यों से उपस्थिति की अपील की है।