बोड़रा में फाग गायन, विधायक शामिल हुईं
धमतरी| बोडरा में फाग समिति ने एक दिवसीय फ़ाग गायन का कार्यक्रम कराया। इसकी शुरुआत पर विधायक रंजना साहू भी शामिल हुईं। इसमें विधायक साहू ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम ,एकता व भाईचारे का है इस भावना को लेकर हम सब समाज ,गांव ,शहर ,प्रदेश व देश को मजबूत बनाएं। अपनेपन के रंग की जीवन मे विशेष अहमियत है घर -परिवार, मित्र, रिश्तेदार जो हमारे अपने है उनसे ही हमारी जिंदगी रोशन होती है ये वो लोग है जो हर दुख तकलीफ़ में हमारे साथ होते हैं। सरपंच उर्वशी यादव ने कहा कि भाईचारे के साथ इस त्योहार को मनाएं। कार्यक्रम को चिरौंजी लाल साहू पूर्व सरपंच पूरी, भगत यादव पूर्व जनपद सदस्य डाही ,धरम साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रति राम यादव, हीरेन्द्र साहू,संतराम साहू,बिसेसर मरकाम, नेतराम ध्रुव, संतोष ध्रुव,पुनु राम मरकाम,ताराचंद साहू, संतु राम सेन ,मनीष ,देवनाथ पाल सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।