पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बम्हनी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुड़ागांव (कोरासी)| 8 मार्च रविवार को पुलिस ने बलात्कार के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 7 मार्च को शाम 7 बजे ग्राम बम्हनी खड़मा थाना छुरा में पीड़िता अपने घर से शौच के लिए नहर के पास खेत में गई थी जहां आरोपी बाबूलाल ध्रुव पिता कार्तिक ध्रुव निवासी ग्राम बमनी ने अंधेरे का फायदा उठाकर पीड़िता से बलात्कार
किया था।

पीड़िता के चिल्लाने पर उसके पति के मौके पर पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गया था। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी बाबूलाल ध्रुव के विरुद्ध थाना छुरा में 8 मार्च अपराध पंजीबद्ध किया गया था। छुरा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 घंटे के भीतर ही आरोपी बाबूलाल ध्रुव को उसके गृह ग्राम बम्हनी से गिरफ्तार कर लिया गया।
खबरें और भी हैं...