- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News By Elections In Vacant Posts Of Panchayats Will Begin
पंचायतों के खाली पदों पर होंगे उपचुनाव प्रक्रिया शुरू
धमतरी | पंचायतों में खाली रह गए पदों के लिए उप चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। 16 मार्च को रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। 18 मार्च को प्रारंभिक प्रारूप, निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। निर्वाचक नामावली की दो प्रतियां जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करने और जनपद पंचायतवार भागों में बांटने की तारीख 21 मार्च एवं जनपद पंचायतवार निर्वाचक नामावली रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराने की तारीख 24 मार्च तय की गई है। यह प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी। 18 मई को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद
उपचुनाव कराए जाएंगे।