पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Celebration In Madeli On Women39s Day Women Honored For Better Work

महिला दिवस पर मड़ेली में उत्सव, बेहतर काम के लिए सम्मानित की गईं महिलाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मड़ेली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का हुआ सम्मान।

जीजामगांव| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम मड़ेली विकासखंड कुरूद में समारोह का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कांति अनिल सोनवानी, जनपद अध्यक्ष शारदा देवी साहू महिलाओं का सम्मान किया गया। समारोह में महिला स्वसहायता समूह, मितानिन और बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

समारोह में कांति सोनवानी ने कहा कि इस दिन महिलाएं देश जात-पात, भाषा, राजनीति, सांस्कृतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर इस दिन को मनाती हैं। महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीख लिया है। रूस में 1917 के दौरान रूसी महिलाओं ने खाना और शांति की मांग की। महिलाओं की हड़ताल ने सम्राट निकोलस को पद छोड़ने के लिए मजबूर किया। सरकार ने महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया। इस कारण 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। भारत में कुछ स्थान पर 10 मार्च को भारतीय महिला दिवस मनाया जाता है। स्त्रियों के अधिकार, अशिक्षा, छुआछूत, सती प्रथा जैसे कुरीतियों पर आवाज उठाने वाली देश की पहली महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले का स्मृति दिवस होता है। हम सब मिलकर एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं, मिल-जुलकर हम सभी एक लैंगिक रूप से समान दुनिया की रचना कर सकते हैं। जनपद अध्यक्ष शारदा देवी साहू ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति व सामाजिक स्वतंत्रता में महिलाओं की भूमिका उतनी ही अहम है जितनी कि पुरुषों की और इतिहास गवाह है कि जब जब नारी ने आगे बढ़कर अपनी बात सही तरीके से रखी है, समाज और राष्ट्र ने उसे पूरा सम्मान दिया है।
खबरें और भी हैं...