- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News Chhattisgarh Teachers Association Gave Condolences
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने दी संवेदना राशि
धमतरी| छग टीचर्स एसोसिएशन के संकुल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू के साथ संघ के सदस्यों ने पोटियाडीह संकुल के स्व. सारिका परदेशी के घर जाकर उनके परिवार को संवेदना राशि 5100 रुपए दी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष चुरामन कुंभज, सविता छाटा, फणेन्द्र शांडिल्य, योगेन्द्र साहू, मेघनाथ साहू, दिनेश अग्रवाल, भगवती सोनी, दीपेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे।
होली मिलन समारोह करेली बड़ी में 15 को
मगरलोड| अधिकारी कर्मचारी संघ करेली बड़ी का होली मिलन समारोह 15 मार्च को साहू भवन में दोपहर 2 बजे से है। अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने बताया कि समारोह में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान होगा। अधिकारी कर्मचारी होली मिलन उत्सव मनाएंगे।
बैठक में निर्णय, पेंशनर्स का होली मिलन उत्सव आज
मगरलोड| पेंशनर्स एसोसिएशन शाखा मगरलोड की मासिक बैठक स्थानीय पेंशनर्स कार्यालय में हुई। इसमें नव नियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष यशवंत देवान को शाखा मगरलोड ने श्रीफल व शॉल भेंट कर विदाई दी। यशवंत देवान ने कहा कि कि 2008 के पूर्व सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पांचवे वेतनमान के तहत एरियर्स लाभांश संबंधी हाई कोर्ट का फैसला आदेश प्रसारित हो गया है। संघर्ष जारी रखें। पारित प्रस्ताव में 14 मार्च दिन शनिवार का सुबह 11.30 बजे स्थानीय पेंशनर्स भवन सभाकक्ष में होली मिलन उत्सव है। इसमें सभी पेंशनरों को उपस्थित होने की अपील की गई है। लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई परियोजना विभाग से रिटायर्ड पेशनर्स मित्र सीता राम विश्वकर्मा, रजत निर्मलकर, राकेश पटेल आदि ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर दिवंगत डीडी ठाकुर, ललित साहू, तीरथ साहू काे श्रद्धांजलि दी गई।