पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Collector Said That Illegal Attachment Will Also Be Taken

अवैध प्लाॅटिंग पर कलेक्टर ने कहा कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर ने बैठक में राजस्व अफसरों से कहा 31 तक लक्ष्य पूरा करें

कलेक्टर रजत बंसल ने शनिवार को राजस्व अफसरों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अवैध प्लाटिंग को लेकर नाराजगी जताई। ऐसे जगहों का चिह्नांकन नहीं करने और सक्षम अधिकारियों को जानकारी नहीं देने पर शहरी इलाके के हल्का पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश एसडीएम को दिए हैं। साथ ही 31 मार्च तक राजस्व वसूली तेज कर शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरा करने कहा है।

कलेक्टर ने शासकीय अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन, 7500 वर्गफीट तक की शासकीय भूमि का आवंटन, कृषि भूमि, व्यपवर्तित भूमि का भू-राजस्व, भूभाटक की वसूली एवं नजूल पट्टों की भूमि को फ्री होल्ड करने के संदर्भ में सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों व राजस्व निरीक्षकों को लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। शिविर लगाने कहा। भू-राजस्व एवं व्यपवर्तित भूमि का भू-भाटक वसूली निर्धारित समयावधि में नहीं होने पर नाराजगी जताई।

नोटिस जारी करने के निर्देश : नजूल शाखा में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों के द्वारा सौंपे गए कार्यों को समयावधि में पूर्ण नहीं करने, स्थल निरीक्षण का प्रतिवेदन जमा नहीं करने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया। बैठक से नदारद भखारा के पटवारी को शोकॉज नोटिस जारी करने कहा।

धमतरी । कलेक्टर ने जिले के पटवारियों की बैठक ली ।

अवैध रेत माफिया पर रखें नजर

कलेक्टर ने जिले की स्वीकृत रेत खदानों का निरीक्षण करने, अवैध खनिज पर निगरानी रखने एवं स्वीकृत खदानों के भूखंडों का जल्द सीमांकन करने कहा। असर्वेक्षित ग्रामों का राजस्व सर्वे शासन द्वारा निर्धारित अवधि में पूरा करने कहा। वर्तमान में 69 ग्रामों में राजस्व सर्वेक्षण के लिए मौका सत्यापन का कार्य प्रक्रियाधीन है जिनमें से 44 ग्रामों का मौका सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है और शेष 25 ग्रामों में सर्वेक्षण का काम जारी है।

खबरें और भी हैं...