- Hindi News
- National
- Nagri News Chhattisgarh News Congress District Members Boycott Chairman Election
कांग्रेस जनपद सदस्यों ने सभापति चुनाव का किया बहिष्कार
जनपद में किया गया समितियों के सदस्यों का चुनाव
नगरी| जनपद पंचायत नगरी में स्थायी समिति सदस्यों की सूची जारी की गई। कृषि समिति में उत्तम सिंह मरकाम, बंशीलाल सोरी, भुनेश्वरी धृतलहरे, सुकचंद मरकाम, रेणुका ध्रुव, शिक्षा समिति में यामिनी ध्रुव, शैलेंद्र कुमार, सुकचंद मरकाम, सुलोचना साहू, संचार संकर्म समिति में मन्नू यादव, श्यामंत बिसेन, बिरारीबाई कुंजाम, रामशरण मरकाम, सहकारिता एवं उद्योग समिति में बिसरी बाई कुंजाम, यामिनी ध्रुव, ययामंत बिसेन, बंशीलाल सोरी शामिल हैं।
नगरी| नगरी में गुरुवार को जनपद पंचायत के सभाकक्ष में सभापति का चुनाव कराया गया। कांग्रेस के समस्त जनपद सदस्यों द्वारा सभापति चुनाव का बहिष्कार किया। आरोप लगाया कि चुनाव कक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं का लगातार आना जाना रहा। भाजपा के जनपद सदस्यों का निकल कर बाहर जाने के कारण कांग्रेस के सदस्यों ने बहिष्कार किया है। जब से नगर पंचायत नगरी व जनपद में भाजपा के पदाधिकारी बैठे हैं तब से दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गये है। नगर पंचायत नगरी में पार्षद पतियों को शासकीय कार्य में दखल बड़ गया है जो चर्चा का विषय है। जिसकी शिकायत कांग्रेस सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव व क्षेत्र के कांग्रेस कमेटी व मंत्री रायपुर से की गई है।