पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Corona Virus Appeal To Stay Away From Crowded Areas And Public Meetings

कोरोना वायरस : भीड़-भाड़ वाले इलाके व सार्वजनिक सभाओं से दूर रहने की अपील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धमतरी| कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए आम लोगों से भीड़-भाड़ वाले इलाके और सार्वजनिक सभाओं से दूर रहने की अपील की है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 7को दोपहर 12 बजे वीडियो काफ्रेसिंग के माध्यम से राजस्व आपदा प्रबंधन,जल संसाधन, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, पर्यटन विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ वायरस के बचाव के विशेष तैयारी रखने के निर्देश दिये गये हैं। एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाके और सार्वजनिक सभाओं से दूर रहने के लिए कहा है। कोरोना वायरस के सुरक्षा के मद्देनजर जिला स्तर पर होने वाले बड़ी गतिविधियो पर आम लोगों का जमावड़ा मेला इत्यादि को आवश्यकतानुसार आगे बढ़ाने की सलाह दी है। ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना को कम से कम किया जा सके। सभी जिला अस्पतालो में बेड का आईशोलेशन (पृथक) बेड आवश्यक लाॅजिस्टीक एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, मास्क ,ग्लब्स एवं प्रोटोकाॅल दिशा-निर्देेश इत्यादि जरुरी संसाधनों का पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के कहा गया है। साथ ही निजी अस्पतालों में भी हेल्प डेस्क बनाने की बात कही है जहां पर संक्रमित व्यक्त्यिों की पहचान हो सके। स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नम्बर 104 पर डाॅयल कर स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारी भी ली जा सकती है।

राखी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

अंवरी| ग्राम पंचायत राखी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें सरपंच धनेश्वरी निर्मलकर ने सभी महिलाओं का स्वागत किया। बताया कि आज हर क्षेत्र में महिला आगे हैं डॉक्टर इंजीनियर व पायलट भी है आर्मी में भी महिला है महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हम गांव की महिला अपने आप को कमजोर समझते हैं यहां तक कि वेद पुराण में लिखा हुआ है नारी नारायणी इसी को ध्यान में रखते हुए हमें आगे बढ़ना है और गांव का विकास कराना है महिलाएं एकजुट होकर काम करेंगे। भारत देश को चलाने वाली 75% महिला है इसीलिए हमें हमारे गांव के विकास कराने के लिए पीछे नहीं हटना है। कार्यक्रम में उपसरपंच लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, मथुरा ध्रुव, रेणुका साहू, सरोज यादव, टामेश्वरी यादव, प्रतिभा साहू चंद्रिका निषाद सरस्वती साहू उषा साहू लक्ष्मी साहू और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला उपस्थित थे।

दुकानें लगीं, कम हो रही रंग-गुलाल की खरीदी

नगरी| होली नजदीक आते ही रंग, गुलाल, पिचकारी की दुकान नगर के बंजरंग चौक, बस स्टैंड में लगने लगी हैं। पाईप पिचकारी, सुगंधित रंग गुलाल ,फैसीं पिचकारी टोपी, होली चश्मा बाजार में आए हैं। हालांकि कोरोना वायरस के चलते इस वर्ष रंग गुलाल पिचकारी की बिक्री कम हैं रंग पिचकारी के दुकानदार रणजीत सिंह खनूजा व भूपेद्र साहू ,ललित साहू ने बताया कि अचानक वर्षा होने के कारण पिचकारी रंग गुलाल की बिक्री कम हो रही है। चीन में बनी पिचकारी भी कोरोना वायरस के कारण इस साल नहीं आ पाई है। इस कारण धंधा कमजोर है। दुकानदारों को नुकसान होता नजर आ रहा है।

कठौली में पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा

सिर्री| कठौली में डॉक्टरों ने मवेशियों को टीका लगाए। ऐसा बीमारियों को रोकने के लिए किया जा रहा है।

सरस्वती शिशु मंदिर आमदी में कराई गई कार्यशाला

आमदी| सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल आमदी में प्रबंध कारिणी समिति एवं शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला की गई। इसमें समिति के सदस्यों शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। स्कूल के व्यवस्थापक राधेश्याम साहू ने परीक्षाओं के प्रति बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय बताए। स्कूल के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद साहू ने सभी को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...