पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Crazy Bull Killed 12 Including Corporator People Climbed Trees To Save Lives

पागल सांड ने निगमकर्मी सहित 12 को पटका, जान बचाने लोग पेड़ पर चढ़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुत्ते के काटने से पागल हुए सांड ने सोमवार को शहर के 4 वार्डों में 12 लोगों को पटक डाला। सांड ने निगमकर्मियों के दल पर भी हमला किया। कठोली तालाब के किनारे कई युवकों ने सांड के हमले से घबराकर पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। दो युवक तालाब में ही कूद गए। करीब 3 घंटे की मशक्कत बाद पागल सांड को ब्राह्मणपारा वार्ड के बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव चौक के पास पकड़ा गया।

सोमवार को सुबह करीब 8 बजे कोष्टापारा निवासी मोहन राय अपने घर के सामने बैठा था। अचानक सांड ने हमला कर दिया। आगे बढ़कर 4 लोगों को दौड़ाया। नगर निगम को एक सांड पागल होने की सूचना मिली, तब काउकैचर टीम गई। डोर के सहारे सांड को पकड़ने मशक्कत शुरू किया। सांड ब्राह्मणपारा, कोष्टापारा, जालमपुर होते दानीटोला की ओर भागा। इस दौरान करीब 5 लोगों पर हमला किया। करीब 3 घंटे की मशक्कत बाद सांड वापस ब्राह्मणपारा वार्ड के बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव चौक के पास गया। निगम कर्मियों कुम्हारपारा गली में घेरा बनाकर डोर से बांधकर पकड़ा। गाड़ी में डालकर पशु चिकित्सालय ले गए।

हफ्ते में एक ही दिन कुत्तों की नसबंदी, लगातार बढ़ रही संख्या


नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। करीब 2 साल बाद एक बार फिर आवारा कुत्तों की नसबंदी नगर निगम करा रही है। हफ्ते में एक दिन नसबंदी होने से इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। कमिश्नर आशीष टिकरिहा के अनुसार करीब 70 कुत्तों की नसबंदी हुई है। अफसरों के मुताबिक करीब 500 कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य रखा है, लेकिन शहर में 4000 से अधिक आवारा कुत्ते हैं। यदि आधी-अधूरी नसबंदी हुई, तो कुत्तों की संख्या कम नहीं होगी।


सिर्फ फाइलों में धरपकड़ की योजना

शहर की अधिकतर सड़कों में मवेशियों और सांड घूमते रहते हैं। इसके कारण आए दिन दुर्घटना होती है। दिन में तो वाहन चालक बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में मवेशी नजर नहीं आते। सबसे अधिक समस्या उन क्षेत्रों में होती है जहां स्ट्रीट लाइट बंद नहीं जलती। लाल बगीचा, रिसाईपारा, टिकरापारा, कोष्टापारा, बनियापारा, नयापारा में सड़क पर मवेशी बैठने से लोगों को परेशानी हो रही है। इन वार्डों में सड़क में मवेशियों का झुंड मंडराते रहता है, इससे हर पल दुर्घटना की आशंका रहती है।

कुत्ते के काटने के कारण पागल हुुआ था सांड, दो युवक घबराकर तालाब में कूद गए

पकड़े जाने के बाद मिली राहत

निगम कर्मियों ने बताया कि पागल सांड ने करीब 3 घंटे ब्राह्मणपारा, कोष्टापारा, जालमपुर और दानीटोला वार्ड में आंतक मचाया। जिस वार्ड से पागल सांड गुजरा, उसके सामने जो आए उस पर हमला कर पटकता गया। चारों वार्ड के लाेग 3 घंटे पागल सांड के दहशत में थे। कई लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिये थे। सांड को देखने लोगों की रास्तेभर भीड़ रही। सांड पकड़ने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

सांड के हमले से हो चुकी एक की मौत

24 जून 2018 को हटकेशर वार्ड में पागल सांड ने नईम खान नाम के अधेड़ को पटक-पटककर मार डाला। वह सांड भी करीब 3 घंटे तक वार्ड में आतंक मचाता रहा। निगम की टीम ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ा था।

जामलपुर के गौरव चौरा के पास सांड से बचने के लिए भागता युवक।

पागल सांड को पकड़ने के लिए डोर डालने का प्रयास करते निगम कर्मी।

4 वार्ड में घंटों रही दहशत, तीन घंटे की मशक्कत बाद पकड़ा गया
खबरें और भी हैं...