पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Dhamtari District Bjp Occupied 7 Committees

धमतरी जनपद: 7 समितियों पर भाजपा का कब्जा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धमतरी | धमतरी जनपद में स्थाई समितियों के गठन में भाजपा का कब्जा रहा। सामान्य प्रशासन को छोड़कर सभी 7 समितियों के सभापति भाजपा के ही सदस्य बने हैं। कांग्रेस अपने सदस्यों को भी शामिल नहीं कर पाई, इसमें से सिर्फ 2 सदस्य समितियों में शामिल हुए हैं।

गुरुवार को जनपद पंचायत धमतरी में स्थाई समितियों के लिए चुनाव हुआ। सामान्य प्रशासन के अध्यक्ष गुंजा साहू को सभापति बनाया गया है। शिक्षा समिति के सभापति अवनेंद्र साहू बने हैं। कृषि समिति के जागेंद्र साहू, पिंकू साहू, संचार तथा संकर्म समिति के मानिक साहू, सहकारिता एवं उद्योग समिति के अनिल तिवारी, वन समिति के सोमप्रकाश, राजू चंद्राकर, स्वास्थ्य स्वच्छता पेयजल एवं गोठान समिति के रूपाली ध्रुव और महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण समिति की पूर्णिमा बनपेला सभापति बनी है। समिति के सदस्यों में भी भाजपा के ही सदस्य ही काबिज हैं। रोशनी पवार को कृषि समिति में और अनुपमा साहू को संचार संकर्म समिति में सदस्य बनाया गया है।
खबरें और भी हैं...