पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Dial 112 Started In Our District Too In Emergency The Police Will Reach Within 15 Minutes

हमारे जिले में भी डायल 112 शुरू, आपात स्थिति में 15 मिनट के अंदर ही पुलिस पहुंच जाएगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉयल 112 अब फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप से कनेक्ट


अभी 112 पर उपलब्ध
हैं ये सुविधाएं


{पुलिस। {फायर ब्रिगेड। {संजीवनी। {महतारी एक्सप्रेस। {चाइल्ड हेल्प लाइन। {महिला सेल।

इन 10 जिलों में पखवाड़ेभर पहले शुरू

{धमतरी। {जशपुर। {सूरजपुर। {बालोद। {बालौदा-बाजार। {बलरामपुर। {कोरिया। {बेमेतरा। {मुंगेली। {गरियाबंद। इन सभी जिलों में पखवाड़ेभर पहले डॉयल-112 शुरू हुआ, लेकिन अभी इन जिलों को पेट्रोलिंग गाड़ी नहीं मिली।

एक्के नम्बर सब्बो बर के तहत डॉयल 112 फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप से जुड़ा है।

धमतरी| एक्के नम्बर सब्बो बर... डॉयल 112 जिले में भी शुरू हो गई है। इस नंबर के जरिए आप पुलिस ही नहीं, फायरब्रिगेड, संजीवनी, महतारी एक्सप्रेस, चाइल्ड हेल्प लाइन, महिला सेल की मदद ले सकते है। इस इमरजेंसी सुविधा की सबसे बड़ी खासियत कि यह सेवा उन सिम कनेक्शन या लैंडलाइन पर भी उपलब्ध होगी, जिनकी किसी कारणवश आउटगोइंग सुविधा रोक दी गई हो। किसी भी व्यक्ति की तरफ से किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर फोन आने पर उसकी कॉल तत्काल संबंधित विभाग को ट्रांसफर कर दी जाएगी। पुलिस विभाग का यह प्रोजेक्ट 250 करोड़ की हैं।

सोशल मीडिया से कनेक्ट: डॉयल 112 फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप से जुड़ा है। इसके यूजर होमपेज में जाकर शिकायतें भेज सकेंगे। ऐसी शिकायतें गोपनीय रहेंगी। पुलिस अफसरों ने बताया कि वेबपेज को भी ऐसा डिजाइन किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी आसानी से समझ सकें और सोशल मीडिया से भी अपनी शिकायत या सूचना दे सकें।

एक क्लिक से मैसेज और लोकेशन: डॉयल- 112 के मोबाइल एप वर्जन में एक बड़ा बटन है। इसे क्लिक करते ही मैसेज कंट्रोल रूम में पहुंच जाएगा कि संबंधित मोबाइल चलाने वाले को मदद की जरूरत है।
खबरें और भी हैं...