पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Dirt Spread Near Haat Bazaar Shed Not Being Cleaned

हाट बाजार शेड के पास फैली गंदगी, सफाई नहीं की जा रही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मगरलोड | सेनानी गौरव ग्राम मेघा में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड योजना के तहत राजीव लोचन ग्रामीण हाट बाजार शेड बनाया है। योजना के तहत नौ लाख रुपये तथा पंचायत ने एक लाख रुपए खर्च किए। नोडल एजेंसी एसआईआरडी दुर्ग ने महानदी पुल के पास बनवाया है। हाट बाजार शेड का लोकार्पण 13 फरवरी को महाप्रबंधक नाबार्ड रायपुर एम के गोयल, एसआरएल एसआईआरडी अध्यक्ष विरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष लालाराम सिन्हा, रतेन्द्र सिन्हा सहित ग्राम पंचायत मेघा के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। शेड के पास गंदगी, कचरा है। सफाई नहीं कराई जा रही है। ग्राम पंचायत मेघा सचिव दुष्यंत पटेल ने बताया कि अप्रैल माह के पूर्व बाजार स्थानांतरण के पूर्व सफाई कराई जाएगी।


लोकार्पण को कराया गया पर सफाई नहीं की गई।
खबरें और भी हैं...