- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News Dispute Between Brothers Angry Brother Murdered And Thrown Dead Body Outside The House
भाइयों के बीच विवाद, नाराज भाई ने हत्या कर लाश घर के बाहर फेंकी
खल्लारी थाना क्षेत्र के आमझर की घटना
एक दिन पहले ही
हुआ था झगड़ा
तीजिया बाई ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च को उसके पिता और चाचा के बीच किसी विवाद हुआ था। दोनों में अक्सर ही इस तरह का विवाद हुआ करता था। तीजिया ने दशरथ नेताम पर धरम उर्फ धुर सिंह को मारने का आरोप लगाया है। एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि तीजिया बाई की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है।
धमतरी| खल्लारी थाना क्षेत्र के आमझर में भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर लाश घर के बाहर फेंक दी। वारदात के बाद आरोपी फरार है पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार आमझर निवासी तीजिया मरकाम ने खल्लारी थाना में सूचना दी कि सोमवार की सुबह वह सामान खरीदने घर से निकली थी, तभी कुछ दूर पर उसके चाचा धरम सिंह नेताम अचेत अवस्था में पड़े हुए मिले। उनके कान से खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। तुरंत ही घर आकर पति कुशकुमार को बताया।पुलिस को सूचना दी गई। खल्लारी पुलिस मौके पर गई। शव पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए नगरी अस्पताल भेजा। प्रकरण दर्ज किया।