- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News District Panchayat Chairman Elected By Mutual Consent
जिला पंचायत: आपसी सहमति से चुने गए सभापति
जिला पंचायत में समितियों में सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को हुई। इसमें आपसी सहमति से सभापति बनाए गए। जिला पंचायत में इस बार कांग्रेस का बहुमत है। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी को सामान्य प्रशासन, उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर को शिक्षा विभाग के सभापति पदेन होते हैं। इनके अलावा कविता बावर को वन, मीना बंजारे को संचार एवं सकर्म, तारिणी चंद्राकर को कृषि गोविंद साहू को सहकारिता एवं उद्योग व सुमन साहू को महिला एवं बाल विकास समिति में तथा खनिज प्रबंधन समिति में कांती कंवर को सभापति बनाया है। जिला पंचायत सभाकक्ष में समितियों को बनाने की यह प्रकिया पूरी हुई। इसमें सीईओ नम्रता गांधी, अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर डीसी बंजारे मौजूद रहे। सबसे पहले समितियों के बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। समितियों के सदस्यों के चुनाव हुए। जिला पंचायत में कांग्रेस के 10 व भाजपा के तीन सदस्य हैं। इस कारण बगैर किसी स्पर्धा के आसानी से चुनाव हो गए। चुनाव के दौरान सभाकक्ष के बाहर महापौर विजय देवांगन व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चुनाव के बाद फोटो सेशन कराते हुए जिला पंचायत सदस्य व सभापति।