- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News Drop Down Pickup From Bridge Two Injured
पुल से नीचे गिरी बारातियों से भरी पिकअप, दो घायल
उमरगांव/नगरी|रानीगांव सांकरा पुल के पास बीती रात पिकअप वाहन पलट गया। इसमें बाराती बैठे हुए थे। वाहन पलटने से दो लोगों को गंभीर चाेट आई है। जानकारी के मुताबिक उमरगांव में यादव समाज के बाराती ग्राम नारी कुरूद से आए थे। शादी के बाद वापस लौट रहे थे। सिहावा थाने के रानीगांव से सांकरा मुख्यमार्ग पर रात तकरीबन ढाई बजे बारातियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नदी पर बने पुल के नीचे जा गिरा। इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए नगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पिकअप में सवार दो लोग परस यादव 50 साल और छन्नू 20 साल गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पिकअप में सवार सभी लोग कुरूद इलाके के नारी के रहने वाले हैं। सिहावा इलाके के एक गांव में बारात में गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।
उमरगांव। पुल के नीचे गिरी बरातियों की गाड़ी।