पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Farmers Happy With The Announcement Of Construction Of Dam In Girodpuri

गिरौदपुरी में बांध बनने की घोषणा से किसान खुश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुरगांव| बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने पिटारा खोल दिया है। इस क्षेत्र को जल संसाधन विभाग से करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिली है। इसमें गिरौदपुरी में बांध का निर्माण भी प्रमुख है। जिससे किसानों में खुशी व्याप्त है। विधायक चंद्रदेव राय की पहल पर लोअर सोनिया भंडोरा जलाशय के लिए लगभग 9:56 करोड़, पीपरडीह जलाशय के लिए 14 करोड़ 70 लाख, गोरबा एनीकट जलाशय के लिए 2.56 लाख रुपए, जोगीसरा एनीकट जलाशय के लिए 2 करोड़ 24 लाख, कंतारा नाला पर शहीद वीर नारायण सिंह जलाशय के लिए सर्वेक्षण कार्य के लिए 100 लाख तथा सबसे बड़े प्रोजेक्ट जोक नदी पर मानाकोनी के पास महान संत बाबा गुरु घासीदास जलाशय बृहद बांध सर्वेक्षण कार्य के लिए 200 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।
खबरें और भी हैं...