पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Fisheries Are Being Carried Out In Dry Ponds Given Water For Disposal

निस्तारी के लिए सूखा तालाब दे दिया पानी वाले में करा रहे हैं मछली पालन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत बंजारी में तालाब का विवाद शांत नहीं हो रहा। पूर्व सरपंच और पंचों ने विरोध के बावजूद निस्तारी वाले शीतला तालाब को 10 साल की लीज पर दे दिया। इस तालाब को लीज पर नहीं देने का प्रस्ताव हुआ था।

गांव वालों को धोखे में रखकर किए गए इस काम की शिकायत कलेक्टोरेट में 4 बार की जा चुकी है। कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में गुस्सा है। तालाब की लीज समाप्त कर निस्तारी उपयोग में लाने के लिए बैठक हुई। गांव वालों ने बताया कि भाठापारा तालाब को निस्तारी के लिए रखा है। यह तालाब गर्मी में सूख जाता है। अभी भी पानी कम है। यहां जानवर सहित लोग अपने ट्रैक्टर सहित अन्य वाहन धोते हैं।

अप्रैल में पानी लगभग सूख जाता है। ऐसे में निस्तारी की समस्या आती है। गांव की 50 प्रतिशत आबादी आज भी तालाब में ही निस्तारी करती हैं। गांव वालों ने निर्णय लिया है कि शीतला तालाब की लीज समाप्त कर दूसरे तालाब को मछली पालन के
लिए दिया जाए।

धोखे में रखकर काम किया गया: सरपंच सीपी सिन्हा ने कहा कि गांव वालों को पिछली बाडी के सरपंच, सचिव और पंचों ने धोखे में रखा। निर्णय होने के बाद भी निस्तारी वाले तालाब को मछली पालन के लिए दिया गया। गांव वालों की सहमति पर ही तालाब को लीज पर दिया जाता है। पैसों की लालच में पहले गलती की गई। जिसके कारण अब ग्रामीणों को गर्मी में निस्तारी की समस्या सता रही है।

भाठा तालाब मेें गर्मी में सूख जाता है, इसे ही निस्तारी के लिए रखा गया।

ये शीतला तालाब है, जिसे ग्रामीणों के विरोध के बाद भी लीज पर दिया।

लीज को आयुक्त ही कर सकते हैं निरस्त

सरपंच ने बताया कि वे 4 बार कलेक्टर और जनपद सीईओ से शिकायत कर चुके हैं। लीज को अब कलेक्टर निरस्त नहीं कर सकते। अब सीधे आयुक्त छग शासन ही इसका लीज निरस्त कर सकते हैं। इसके लिए गांव वालों को एक दिन रायपुर जाना होगा। यहां किस तरह धोखे में रखकर निस्तारी तालाब को लीज पर दिया गया। इसकी फिर से शिकायत की जाएगी।
खबरें और भी हैं...