पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Get The Work Related To Tehsil Today Patwari On Strike From March 12

तहसील से संबंधित काम आज ही करा लें, 12 मार्च से पटवारी हड़ताल पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आय-जाति प्रमाण पत्र बनवाने, रजिस्ट्री, नामांतरण समेत अन्य काम आज ही करा लें, क्योंकि पटवारी 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को दफ्तर खुलेंगे। इसके बाद होली अवकाश रहेगा। 12 मार्च से हड़ताल शुरू हो जाएगी। इसकी सूचना तहसीलदार को ज्ञापन में दी गई है।

पटवारी संघ जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू, सचिव प्रवीण टिकरिहा, पारस चंद्राकर, बबीता साहू, भावना घोरपड़े आदि ने कहा कि 12 दिन से राजनांदगांव के पटवारी हड़ताल पर हैं। वहां एसडीएम के दुर्व्यवहार के कारण पटवारियों ने उसे हटाने की मांग की, जिसे पूरा नहीं किया गया। इस कारण उनके समर्थन में धमतरी के राजस्व पटवारी संघ 12 मार्च से हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, कम्प्यूटर, विभागीय जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराने समेत अन्य मांगें भी शामिल रहेंगी। गांधी मैदान में सभी पटवारी धरना प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल के दौरान कोई भी पटवारी किसी प्रकार का
काम नहीं करेगा।

फसल नुकसान आकलन अटकेगा: पटवारियों के हड़ताल से किसानों की परेशानी बढ़ेगी। पटवारी नक्शा, खसरा लेकर फसलों नुकसान का आंकलन करते हैं। पटवारियों ने नहीं जाने से फसल आकलन कार्य प्रभावित होगा। जिले में फरवरी माह के बाद अब मार्च में भी बारिश हो रही है। इससे चना, गेंहू समेत अन्य दलहन, तिलहन फसल को नुकसान हो रहा है। फसल नुकसान आकलन नहीं होने से किसानों काे मुआवजा राशि नहीं मिल पाएगी। किसान सम्मान निधि में लंबित आवेदनों पर भी काम नहीं हो पाएगा।

आय-जाति प्रमाण पत्र के लिए परेशान होना होगा

आरटीई के ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। सिर्फ 11 दिन ही बचे हैं। धमतरी में 200 से अधिक आवेदन आय-जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किए गए। पटवारी के हड़ताल पर जाने से आवेदन पेंडिंग रह जाएंगे। बच्चों का प्रवेश मुश्किल हो जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए स्कैन कॉपी अपलोड करनी पड़ती है।

ये काम भी रहेंगे बंद: पटवारी हल्कों में हड़ताल से ओलावृष्टि से बर्बाद फसल सहित सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, रजिस्ट्री, आय-जाति, निवास प्रमाण पत्र आदि काम पूरी तरह बंद हो जाएंगे। इधर पहले से ही आवेदन पेंडिंग हैं।

धमतरी. हड़ताल पर जाने की सूचना का ज्ञापन सौंपते राजस्व पटवारी।
खबरें और भी हैं...