- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News Gond Samaj39s Annual Conference In Kukarel Today
गोंड समाज का वार्षिक सम्मेलन आज कुकरेल में
धमतरी| आदिवासी गोंड़ समाज परिक्षेत्र कुकरेल का वार्षिक अधिवेशन 14 एवं 15 मार्च को कुकरेल में होगा। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा होंगे। अध्यक्षता गजानंद मरकाम परिक्षेत्र अध्यक्ष कुकरेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि आरएन ध्रुव प्रांताध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, जीवराखन लाल मरई जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, शिवचरण नेताम जिला अध्यक्ष गोंड समाज, जयपाल ध्रुव तहसील अध्यक्ष धमतरी, वेद प्रकाश ध्रुव आदि होंगे।
ध्रुव समाज की बैठक आज
अंवरी| आदिवासी गोंड़ ध्रुव समाज की बैठक 14 मार्च को आदिवासी भवन कुरूद में होगी। यह जानकारी अध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुव ने दी।