पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Good News Bonus Points Will Be Given To 195 Players Who Won Medals In 10th 12th

खुशखबरी: 10वीं, 12वीं में मेडल लाने वाले 195 खिलाड़ियों को दिए जाएंगे बोनस अंक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षा मंडल खेलों में मेडल लाने वाले छात्रों को बोनस अंक देगा। इसके लिए जिले से छात्रों की सूची मांगी गई है। 10वीं, 12वीं की मुख्य परीक्षा 2020 परिणाम में इनके बोनस अंक जुड़कर आएंगे। बोनस अंक देने में माशिमं ने बदलाव किया है। छात्रों के बोनस अंक फेल विषय में भी जुड़ेंगे। बीते वर्ष छात्रों को कुल अंकों के साथ बोनस अंक दिया गए थे। इस वर्ष इसमें बदलाव कर आदेश जारी किया है। अब यदि कोई खिलाड़ी एक विषय में कुछ अंकों के साथ फेल हो जाता है, तो उस विषय में उसके बोनस अंक जुड़ेंगे। इसके अलावा पास छात्रों के बोनस अंक कुल अंकों के साथ जुड़ेंगे। खेलकूद के क्षेत्र में प्रथम से तीसरे स्थान प्राप्त करने राज्यस्तर पर 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर 15 और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 20 अंक दिए जाएंगे। इस वर्ष खेलकूद के क्षेत्र में जिले से 400 से अधिक खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्पर्धा में शामिल हुए। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर राज्य से राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा खेलकर मेडल जीते। जिले के 195 खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय खेल में मेडल लाने में सफलता हासिल की। बीते वर्ष जिले से 126 खिलाड़ियों ने मेडल जीते, जिन्हें बोर्ड परीक्षा में बोनस अंक मिले थे।

10वीं 38 और 12वीं में 64 छात्रों ने राज्य में जीते मैडल: राज्य स्तरीय स्पर्धा में 12वीं के छात्रों ने ज्यादा मैडल जीते। 12वीं में 64 छात्रों ने मेडल लाए। स्कूल गेम्स में 58 और ओपन में 6 छात्रों ने मेडल जीतने में सफलता हासिल की। राष्ट्रीय स्तर पर ओपन खिलाड़ियों ने ज्यादा मेडल लाए। 10वीं में 37 और 12वीं 47 छात्रों ने ओपन स्पर्धा में मेडल जीते, जबकि स्कूल गेम्स में सिर्फ 8 छात्रों ने मेडल जीते हैं। इन्हें 15-15 अंक बोनस मिलेंगे।

बिना मान्यता प्राप्त ओपन खिलाड़ियों का कटेगा नाम


सहायक क्रीड़ा अधिकारी हरीश ने कहा कि स्कूल गेम्स में शामिल छात्रों को माध्यमिक शिक्षा द्वारा बोनस अंक दिया जाएंगे। ओपन के कई खिलाड़ियों का नाम रिजेक्ट हो जाएगा। खिलाड़ी मान्यता प्राप्त संस्था के नहीं होते, इस कारण उनका नाम सूची से माशिमं हटाकर बोर्ड छात्रों को बोनस अंक देता है।

राज्यस्तर पर 10, राष्ट्रीयस्तर पर 15, अंतरराष्ट्रीयस्तर पर 20 अंक दिए जाएंगे

स्कूल गेम्स में परखंदा के 13 छात्रों ने जीते मेडल

स्कूल गेम्स में सबसे ज्यादा शासकीय परखंदा स्कूल के 13 बोर्ड छात्रों को बोनस अंक मिलेंगे। 10वीं के 7 और 12वीं के 6 छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे। सभी बोर्ड छात्र राज्य स्तरीय स्पर्धा में मैडल जीते, इन्हें 10-10 अंक दिए जाएंगे।

छात्रों ने इन क्षेत्रों में
मेडल हासिल किए


जिले के छात्रों को खेल के विभिन्न क्षेत्रों में मैडल मिले हैं। अलग-अलग वर्ग में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मैडल लाने में सफलता हासिल की है। खेलकूद में 10वीं के 195 छात्रों ने क्रिकेट, डाॅजबाल, ड्राप रो बाल, कैरम, हैंडबाल, वेटलिफ्टिंग, ताइक्वांडो, थ्रो बाल, जीतकुंडो, कुश्ती, शतरंज, सुपर सेवन में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल की है।

धमतरी. मैडल प्राप्त खिलाड़ियों के साथ परखंदा स्कूल के पीटीआई गोपाल साहू।
खबरें और भी हैं...