गोजी में बनाया जाएगा गोठान
सिर्री | गोजी पंचायत की सूरत बदलने के काम शुरू हो गए हैं। एक सप्ताह में ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने दो बोर खनन की स्वीकृति दी। जिला पंचायत के अंतर्गत मनरेगा कार्य के तहत श्मशान घाट, तालाब सह निर्मलाघाट व पिचिंग कार्य 7.90 लाख तथा मुख्यमार्ग से गोसाई खेत तक सड़क की स्वीकृति मिली है। भूमिपूजन ग्राम पंचायत गोजी के सरपंच थानेश्वर तारक, उपसरपंच कृष्णकुमार, संजय साहू विज्ञान साहू, शांति साहू, मोंगरा साहू, भारती साहू, पंचगण नुरसिंग, चन्द्रप्रसाद यादव ने किया। इनके अलावा नरवा घुरवा गरवा बाड़ी के काम भी शुरू हो गए हैं। नालियों की सफाई भी हो रही है। वकील व सरपंच थानेश्वर तारक ने पंचों के साथ मिलकर गोठान के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान थानेश्वर तारक, कृष्णकुमार साहू, संजय साहू, डेमन साहू, विज्ञानसाहू, ललित बाई, मोंगरा, भारती, लक्ष्मी साहू, रुक्मिणी, शांति साहू, एकेन्द्रकुमार, श्रवण कुमार, श्रीराम, टिकेश्वरी साहू मौजूद रहे।
भूमिपूजन करने जुटे गांव के लोग।