पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News In Panchayats Less Work Is Being Given Ceo Said Make An Action Plan To Give More Work

पंचायतों में कम दिया जा रहा काम, सीईओ ने कहा- ज्यादा काम देने कार्ययोजना बनाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगरी जनपद के सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ ने अफसरों के साथ कामों की समीक्षा की। इसमें बताया गया कि पंचायतों में लक्ष्य के मुताबिक काम नहीं दिया जा रहा है। लक्ष्य 16 लाख दिन का है, जबकि जिले में दिए जा रहे कामों के मुताबिक यह 14 लाख तक ही हो पा रहा है। लोगों को कम काम मिलने पर सीईओ नम्रता गांधी ने नाराजगी जताई। साथ ही ज्यादा काम देने के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए कहा।

सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे कामों की समीक्षा की। इसमें उन्होंने पंचायतों से रोज 25 हजार मानव दिवस काम देने के लिए कहा। 15 जून 2020 तक जनपद पंचायत में मनरेगा कार्यों में श्रमिकों को रोजगार देने के लिए मानव दिवस लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उनके विरूद्ध सभी ग्राम पंचायतों में कार्यों की स्वीकृति के लिए जिला कार्यालय को 31 मार्च तक सम्पूर्ण नस्ती के साथ प्रस्तुत करने के लिए जनपद सीईओ ने
निर्देश दिए।

सीईओ गांधी ने कहा ग्राम पंचायत सचिवों से कहा कि पंचायतों में विशेष ग्राम सभा करके जून तक के कार्यों के लिए प्राक्कलन तैयार कर कार्य स्वीकृत कराएं। अधिक से अधिक रोजगार दें। पंचायतों में पारंपरिक गोठान हैं। उनमें पुनर्निर्माण के लिए कार्य स्वीकृति कराकर तत्काल कार्य शुरू करें।

अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी: मनरेगा में डबरी, तालाब, भूमि समतलीकरण, गोठान के कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराऐं। ग्राम पंचायत भोथली, घठुला, बटनहर्रा, खैरभर्री, डांेगरडुला, परसापानी, छुही, दरगहन, कांटाकुर्रीडीह, सलोनी, सियादेही, हिंछापुर, खम्हरिया, रानीगांव, बांसपानी, बेलरगांव, दुगली, कोलियारी, सेमरा, बिरनासिल्ली, बोरई, मैनपुर, रतावा में मनरेगा के कार्यों में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार देने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सहायक को दिए। साथ ही यह भी हिदायत दी कि योजनांतर्गत कार्यों में लापरवाही बरतने वाले संबंधित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वन अधिकार प्राप्त पट्टेधारी हितग्राहियों के भूमि का समतलीकरण के लिए प्राक्कलन तैयार कर जिला कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। स्वीकृति के बाद समतलीकरण के कार्य प्राथमिकता के साथ कराने के लिए कहा। ग्राम पंचायत दरगहन में नदी किनारे पौधरोपण
के निर्देश दिए।

पीएम आवास इसी महीने पूरे कराया जाए


प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों के काम जल्द पूरे कराने के निर्देश भी दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि 2018-19 के सभी स्वीकृत आवासों में तीसरी किश्त मिलने के 90 दिन बाद भी जो काम पूरे नहीं हुए हैं उन्हें मार्च अंत तक कराएं। नगरी ब्लॉक में कर एवं वसूली से 1 करोड़ 93 लाख रुपए आने हैं। अब तक 1 करोड़ 18 लाख रुपए की वसूली हुई है। इसे जल्द पूरा करने के लिए कहा। ग्राम पंचायत दुगली एवं कुकरेल सेक्टर के ग्राम पंचायत झुंझराकसा, घोटगांव इसी तरह बेलरगांव सेक्टर के ग्राम पंचायत बेरलगांव, भुरसीडोंगरी, मैनुपर, सेमरा, बिरगुड़ी, घुरावड़, डोंगरडुला सेक्टर के ग्राम पंचायत डांेगरडुला, परसापानी, मुचकुंदपुर, अमाली सेक्टर के ग्राम पंचायत अमाली, छिपली, सांकरा, घठुला सेक्टर के ग्राम पंचायत घठुला, गढ़डोंगरी (मा.), पोड़ागांव, देवपुर, छिपलीपारा एवं सिरसिदा की वसूली वित्तीय वर्ष के अंत तक 100 प्रतिशत करने के लिए कहा।

खबरें और भी हैं...