- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News Information Given To Workers On Employment Day
रोजगार दिवस पर श्रमिकों को दी अधिकारों की जानकारी
जिले की सभी ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कार्यस्थल पर मजदूरों द्वारा सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक की उपस्थिति में रोजगार दिवस मनाया गया। रोजगार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है मजदूरों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना, वर्तमान में दी जा रही मजदूरी दर की जानकारी देना, परिवार रोजगार कार्ड के द्वारा रोजगार व उपस्थिति पत्रक अद्यतन करने व जॉबकार्ड के संबंध में श्रमिकों को उनके अधिकारों की जानकारी रोजगार दिवस के माध्यम से दिया गया।
मजदूरों से यह भी चर्चा किया गया कि किसी की मजदूरी भुगतान लंबित तो नहीं है। कार्यस्थल में श्रमिकों को निजी एवं सामुदायिक भूमि पर लिये जाने वाले कार्य का भी जानकारी दी गई।
धमतरी विकासखंड के ग्राम पंचायत बिन्द्रानवागांव, सोरम, बोरिदखुर्द, मथुराडीह में योजना के माध्यम से नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी की जानकारी मजदूरों को दी गई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में कार्यरत अधिकांश महिलाएं स्वसहायता समूह से जुड़ी हुई है। इन महिलाओं को गोठान में उत्पाद वर्मी कम्पोस्ट खाद की बिक्री स्थानीय स्तर पर किए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही जैविक कृषि की ओर विशेष ध्यान आकर्षित कराया।रोजगार दिवस ग्रामीणों से काम की मांग प्राप्त करने एवं योजना को व्यापक प्रचार-प्रसार करने का एक सशक्त माध्यम है। योजनांतर्गत छूटे परिवारों का पंजीयन एवं पंजीकृत परिवारों द्वारा काम की मांग करने तथा अन्य विषयों से संबंधित व क्रियान्वयन करने की जानकारी दी गई।
धमतरी. कार्य स्थल पर रोजगार दिवस की जानकारी मनरेगा मजदूरों को दी गई।