पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Killed Younger Brother 100 Meters Away From Home Arrested 3 Hours Later From 3 Km Away

घर से 100 मीटर दूर छोटे भाई की हत्या की, 4 घंटे बाद 3 किमी दूर से गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमझर में जमीन विवाद में सगे भाई की हत्या

आमझर में हुई हत्या में जमीन का विवाद सामने आया है। 9 मार्च को छोटे भाई को घर से 100 मीटर दूर टॉर्च से हमलाकर दशरथ नेताम ने हत्या की थी। हत्या के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने हत्यारे को वारदात के करीब 4 घंटे बाद घटनास्थल से 3 किमी दूर गिरफ्तार किया। खून से सना टॉर्च और स्वेटर जब्त किया है।

मृतक की भतीजी तीजिया पति कुश कुमार मरकाम ने पुलिस को बताया कि 9 मार्च को सुबह करीबन 7 बजे घर से करीब 100 मीटर दूर धरम उर्फ धुरसिंह नेताम (रिश्ते में चाचा) की लाश पड़ी है। पुलिस घटनास्थल गई। जांच-पड़ताल में पता चला कि मृतक का बड़े भाई दशरथ नेताम (55) के साथ 8 मार्च को जमीन विवाद को लेकर विवाद हुआ था। वह सुबह से फरार है। पुलिस ने दशरथ नेताम के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस को देखकर भाग रहा था आरोपी: खल्लारी थाना टीआई नवर| कश्यप ने बताया कि हत्या की सूचना पर स्टाफ के साथ मौके पर गए। छानबीन शुरू की। तभी दशरथ नेताम पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे घटनास्थल से करीब 3 किमी दूर पकड़ा। पूछताछ में बताया कि 8 मार्च की रात जमीन व उसमें लगे बोर पर पुरानी बातों पर विवाद हुआ था। रात में धुरसिंह नेताम को मारने की योजना बनाई। सुबह रास्ते पर मिलने पर मौका देखकर अपने पास रखे टॉर्च से सिर व सीने में हमलाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी दशरथ को धारा 302 के तहत गिरफ्तार रिमांड पर जेल भेजा है।

सौतेले भाई ने किया हंसिया से हमला, फरार

धमतरी | नयापारा वार्ड में सौतेले भाई ने हंसिया से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी युवक परिजनों के साथ फरार हो गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार योगेश उर्फ विरेंद्र (23) पिता आत्माराम ने 10 मार्च की रात करीब 7.30 बजे उसका सौतेला भाई नरेंद्र साहू (35) अपनी प|ी के साथ घर के पास आकर विवाद किया। दोनों में बड़े भाई की सगाई में नहीं बुलाने की बात पर विवाद हुआ। इस बीच नरेंद्र ने योगेश पर हंसिया से हमला कर दिया। घटना के बाद वह परिजनों के साथ फरार हो गया।

बीच-बचाव करने पर हमला: बांसपारा के नंदी चौक पर दो युवक आपस में विवाद कर रहे थे। बीच बचाव करने रामनारायण (31) पिता लखन यादव आया, तो उसके गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमलावर युवक सेम नाग बांसपारा में ससुराल में रहता है। उसे हिरासत में लिया है।

दशरथ नेताम।

खबरें और भी हैं...