- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News Kurud39s Indoor Stadium Filled With Compositions In Rasrang Clapping
रसरंग में रचनाओं से सराबोर हुआ कुरूद का इनडोर स्टेडियम, बजती रहीं तालियां
कुरूद। कविता सुनाते कवि और उपस्थित लोग।
कुरूद| होली पर नगर में कवि सम्मेलन हुआ। इसमें कवियों ने लोगों को अपनी कविताएं सुनाकर खूब हंसाया। सम्मेलन में वीर रस का काव्य भी सुनने को मिला। कवि सम्मेलन का यह 15वां साल था। वंदेमातरम परिवार के संरक्षक विधायक अजय चंद्राकर के सहयोग से हास्य कवि सम्मेलन (रसरंग) कराया गया।
इनडोर स्टेडियम कुरूद में हुए इस सम्मेलन में कवि पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे रायपुर, अना दहेलवी नई दिल्ली, पद्मलोचन शर्मा मुंहफट राजनांदगांव शामिल हुए। सम्मेलन में कवियों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में नगर व आसपास से आए लोग मौजूद रहे। कवि सुरेन्द्र दुबे का अनोखा और नया अंदाज, अना दहेलवी ने एकता में अनेकता के लिए मां भारती का गीत सुनाया। पद्मलोचन शर्मा ने छत्तीसगढ़ी मंचन का संदेश देकर होली के रंग पर खूब हंसाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अजय चन्द्राकर होंगे। विशिष्ट अतिथि निरंजन सिन्हा पूर्व अध्यक्ष नपं, ज्योति चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष नपं, रविकांत चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष नपं, राजकुमार अग्रवाल वरिष्ठ पार्षद, बसंत सिन्हा पूर्व एल्डरमैन, भानू चन्द्राकर पार्षद एवं वंदेमातरम परिवार प्रमुख, कुलेश्वर चन्द्राकर भाजपा मंडल अध्यक्ष, कृपाराम यादव संरक्षक प्रेस क्लब, धनसिंह सेन अध्यक्ष प्रेस क्लब मौजूद रहे।