पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निगम सभाकक्ष में सुनी लोकवाणी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरुद नगर पंचायत में लोगों ने सुनी लोकवाणी

कुरुद| नगर पंचायत कुरूद परिसर स्थित मंगल भवन में मासिक लोकवाणी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी बात कही। इसमें महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबी बनाने, महिला समूहों को रोजगार से जोड़ने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी की जरूरत बताई। उन्होंने कहा की गोठान का संचालन कई जगहों पर महिला समूह द्वारा किया जा रहा है साथ ही महिला स्व सहायता समूह द्वारा लगातार शासन की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

धमतरी| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता ‘लोकवाणी‘ की आठवीं कड़ी का प्रसारण आकाशवाणी एवं क्षेत्रीय समाचार चैनलों में सुबह साढ़े दस बजे से 10.55 के बीच किया गया। इसमें ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर‘ विषय पर मुख्यमंत्री ने अपने विचार व्यक्त किए। इसे सुनने जिला स्तर पर श्रवण
व्यवस्था नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में की गई थी।

मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुनने के बाद महापौर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया के द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर योजनाओं के माध्यम से अनेक सकारात्मक एवं सृजनात्मक कार्य किए जा रहे हैं। महिलाओं को स्वसहायता समूहों से जोड़कर उन्हें न सिर्फ स्वावलम्बी बनाया जा रहा है, बल्कि इससे उनका आत्मविश्वास भी अपेक्षाकृत मजबूत हुआ है।
खबरें और भी हैं...