- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News Mayor Reaches School For Divyang Committee Demands Hostel
दिव्यांगों के स्कूल पहुंचे महापौर, समिति ने छात्रावास की मांग की
धमतरी | सर गौरी शंकर श्रीवास्तव सेवा समिति द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र सार्थक स्कूल में महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह, पार्षद पूर्णिमा रजक, सरिता असाई, रूपेश राजपूत पहुंचे। सार्थक अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने कहा कि 20 मार्च को संस्था का 16 वर्ष पूरा हो जाएगा। इसके बाद भी सार्थक स्कूल में बच्चों को कई सुविधाएं नहीं मिल पाई। उन्होंने बच्चों के लिए छात्रावास की आवश्यकता को जरुरी बताया।
संरक्षक गोपाल शर्मा ने कहा कि संस्था परिसर में पानी भर जाता है। यहां पीने के पानी की भी समस्या रहती है। इस दौरान महापौर विजय देवांगन ने नेहरू स्कूल कैंपस में जर्जर हो चुके पुराने भवन को डिस्मेंटल कराने, पानी की समस्या और छात्रावास के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया। सभापति अनुराग मसीह ने संस्था को यथासंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मदन मोहन खंडेलवाल, विनोद जैन, वंदना मिराणी, प्रतिभा अग्रवाल, स्नेहा राठौड़, शंकर ग्वाल, उदिता अग्रवाल, लोकेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।