- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News Meera Datar Will Help The Waqf Board And The Government For The Facilities Rizvi
मीरा दातार में सुविधाओं के लिए वक्फ बोर्ड व शासन से मदद दिलाएंगे: रिजवी
दरबार हाल बनाने की हुई शुरुआत, उर्स में वक्फ बाेर्ड अध्यक्ष शामिल हुए
कुरूद. मीरा दातार के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोग।
कुरूद| कुरूद में स्थित हजरत सैय्यद अली मीरा दातार के दरबार हाल की शुरुआत मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब सलाम रिजवी ने की। गुरुवार शाम को उर्स के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रिजवी ने पहले चादर चढ़ाई। इसके बाद दुआ मांगी। रिजवी ने कहा कि कुरूद की पहचान मीरा के दरबार के नाम से छत्तीसगढ़ ही नहीं दूसरे प्रदेशों में भी है। उन्होंने यहां सुविधाओं के विस्तार के लिए वक्फ बोर्ड व शासन से मदद कराने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष रविकांत चन्द्राकर रहे। नपाध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने कहा कि मीरा दातार दरबार में विकास के लिए उन्हें कुछ करने को मिलता है तो वे सौभाग्यशाली हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व नपाध्यक्ष रविकांत चन्द्राकर ने भी दरबार को श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का संचालन इमरान बेग ने किया। मीरा दातार में 14 मार्च को मां साहिबा दादी अम्मा का उर्स मनाया जाएगा। इस अवसर पर हाजी जियाउद्दीन, शकील रिजवी, शमीम भाई, वरिष्ठ कांग्रेसी गौरीशंकर शुक्ल, सूर्याराव पवार, मुस्लिम जमात सदर हाजी समशेर खान, सुलेमान हलारी, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो. हादी खान, प्रबंध कमेटी सदर मो. वकील अशरफी, खादीम, सै. हसन अली, कमल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।