पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Minister Choubey Also Saw The Reservoir Technical Information

मंत्री चौबे ने देखा जलाशय तकनीकी जानकारी भी ली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धमतरी| प्रदेश के संसदीय कार्य, जल संसाधन एवं आयाकट, कृषि तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविंद्र चौबे ने गुरुवार को जिले में स्थित मुरूमसिल्ली जलाशय, रविशंकर जलाशय तथा रूद्री बैराज का अवलोकन एवं निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री चौबे जिले के प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मुरूमसिल्ली जलाशय, जो कि एशिया का सर्वप्रथम सायफन पद्धति से निर्मित बांध है, का अवलोकन किया।

मंत्री चौबे ने जलाशय के भर जाने पर स्वचालित गेट खुलने के संबंध में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी ली। इसके बाद वे रविशंकर जलाशय (गंगरेल बांध) पहुंचे, जहां पर जलाशय का पानी छोड़ने के लिए बनाए गए रेडियल गेट के स्ट्रक्चर का अवलोकन किया। साथ ही जलाशय की जलभराव क्षमता, यहां के पानी से लाभान्वित होने वाले जिले व रकबा के बारे में जानकारी ली।

जल संसाधन मंत्री ने मुरूमसिल्ली, रविशंकर जलाशय का जायजा लिया।
खबरें और भी हैं...