पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhatpara News Chhattisgarh News Nagar Panchayat President Launched A Cleanliness Drive In Pachripara Pond

पचरीपारा तालाब में नगर पंचायत अध्यक्ष ने चलाया सफाई अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरूद | नगर के प्राचीन तालाब पचरीपारा में निस्तारी की समस्या को देखते हुए शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। गर्मी से पहले तालाब में निस्तारी के लिए पानी नहर से भरा जाएगा। इसके लिए जनप्रतिनिधि तथा कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया गया। अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने वार्डवासियों से तालाब तथा आसपास हमेशा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर पीसीसी सचिव राजकुमारी दीवान, पार्षद सभापति मनीष साहू, चुम्मन दीवान, चंद्रकांत चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासियों ने सहयोग किया।
खबरें और भी हैं...