पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेशनल लोक अदालत 11 अप्रैल को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धमतरी| राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 11 अप्रैल को वर्ष का दूसरी नेशनल लोक अदालत लगेगी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा साल का दूसरा नेशनल लोक अदालत जिला न्यायालय धमतरी, व्यवहार न्यायालय कुरूद एवं नगरी में 11 अप्रैल को लगाया जाएगा। इसके लिए जिला न्यायालय में 7 खंडपीठ एवं बाह्य न्यायालय कुरूद व नगरी में 1-1 खंडपीठ बनाए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सतीश कुमार खाखा ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य बैंक रिकवरी, आपराधिक शमनीय मामलों, विद्युत, श्रम विवाद, भू अर्जन, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, वैवाहिक विवाद, धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम, टेलीफोन, जलकर, राजस्व एवं अन्य सिविल प्रकरण खंडपीठ में रखे जाएंगे।
खबरें और भी हैं...