- Hindi News
- National
- Nagri News Chhattisgarh News No Big Platform And Organization Needed To Prove His Superiority Sangeeta
अपनी श्रेष्ठता साबित करने किसी बड़े मंच और संगठन की आवश्यकता नहीं: संगीता
धमतरी. दिव्यांग चंचल का सम्मान करते अतिथि।
धमतरी| प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्कार, स्वास्थ्य और स्वच्छता की रक्षक नारी विषय पर महिला संगोष्ठी की गई। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू थी। विशिष्ट अतिथि योग एवं संगीत प्रशिक्षक संगीता अग्रवाल, पार्षद सुशीला तिवारी, ब्रम्हाकुमारी सरस बहन, सरिता बहन थी। इस अवसर पर लायंस क्लब धमतरी, महिला समाज धमतरी एवं इन्हरव्हील क्लब धमतरी द्वारा सरिता बहन का सम्मान किया गया। दिव्यांग कन्या चंचल सोनी ने नृत्य की प्रस्तुति दी, जिनका सम्मान ब्रम्हाकुमारी ने किया।
संगीता अग्रवाल ने कहा कि पुरूष वर्ग हमारी प्रतिद्वंदी या विरोधी नहीं, लेकिन सहयोगी है। विश्व मंच पर आगे बढ़ना है, तो विघ्नों और विरोधियों का तो सामना करना ही पड़ेगा। हमें अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए किसी बड़े मंच या बड़े संगठन अथवा शासन के सहारे की जरूरत नहीं है, प्रत्येक नारी अपने घर परिवार से ही नारी सशक्तिकरण की शुरूआत कर सकती है। सुशीला तिवारी ने कहा कि ऐसा नहीं कि आज की महिला ज्यादा सशक्त है। पहले की नहीं थी, लेकिन आप प्राचीन इतिहास वेद पुराण देख लो जितना त्याग और बलिदान पूर्व की माताओं बहनों ने किया, उतना किसी ने भी नहीं किया और न ही कर सकते हैं। जहां नारी की पूजा होती है वह स्थान स्वर्ग है यह बात पुरानी है, लेकिन आज भी उतनी ही सत्य है और प्रमाणित है।
सरिता बहन ने कहा कि ईश्वर की प्रथम रचना नारी है।