पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Organizing Panches Including Sarpanch In Bagdehi Launched Cleanliness Campaign Made Aware

आयोजन... बगदेही में सरपंच सहित पंचों ने चलाया स्वच्छता अभियान, जागरूक भी किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरूद| ग्राम बगदेही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरपंच सहित पंचों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सरपंच पंच सहित लोगों ने गांव को स्वच्छ रखने की शपथ ली। हर महीने की 8 तारीख को गांव में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया। इससे गांव के लोग सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे। सभी महीने में 1 दिन स्वच्छता अभियान चलाएंगे। लोग श्रम दान करके गांवों तथा आसपास के सार्वजनिक क्षेत्र, हैंडपंप, स्कूल परिसर, गली मोहल्ले , तालाब किनारे एवं सड़कों की सफाई करेंगे। वहीं पॉलीथिन या प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए गांव के लोग थैला लेकर बाजार जाएंगे। सरपंच रामचंद्र साहू ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से गांव को स्वच्छ बनाया जा सकता है। इस मौके पर सरपंच रामचंद्र साहू, उपसरपंच नरसिंह साहू, पंचगण रमेश, खूब लाल, सोमनाथ साहू, सत्यबती, परमेश्वर साहू, पवन ध्रुव, भगवती बाई विश्वकर्मा, अनीता ध्रुव, सरस्वती नागे, चंद्रकला साहू, चंपा बाई साहू, पारसमणि साहू, दामिनी साहू, नंदनी साहू, रामसाय साहू, सावित्री साहू, डेरहीन बाई ध्रुवंशी, अनीता बाई साहू व गांव के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम.. हास्य कवि सम्मेलन अाज, डॉ. सुरेन्द्र दुबे, अना देहलवी सुनाएंगी कविताएं

कुरूद| वन्देमातरम परिवार 9 मार्च को हास्य कवि सम्मेलन करा रहा है। इसमें पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, अना देहलवी व अन्य कविताएं अपनी कविताएं सुनाएंगे। संस्था के संरक्षक विधायक अजय चंद्राकर के विशेष सहयोग से होली की पूर्व संध्या पर हास्य कवि सम्मेलन ( रसरंग) होली महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें पद्मश्री डा.सुरेन्द्र दुबे रायपुर, हास्य कवि अना दहेलवी दिल्ली, हास्यकवि पद्मलोचन शर्मा राजनांदगांव आ रहे रहे हैं। कुरूद नगर में यह आयोजन काफी पुराना है। यह पूर्व केबिनेट मंत्री तथा कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के सहयोग से कराया जाता रहा है। इसमें अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी है। इसमें कवि कुमार विश्वास, सुरेन्द्र शर्मा, लाजपत राय विकट, प्रवीण शुक्ला शशिकांत यादव जैसे ख्यातिनाम कवि आ चुके हैं। वंदेमातरम परिवार के मुखिया भानु चंद्राकर ने कहा कि इस गरिमामयी आनंद रस से सराबोर आयोजन मे सभी को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है। कवि सम्मेलन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कारगिल चौक कुरूद में 9 मार्च को शाम 7 बजे से रात 10बजे तक होगा।

खबरें और भी हैं...