- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News People Of Gujarati Society Played Holi With Flowers As Radha Krishna
गुजराती समाज के लोगों ने राधा-कृष्ण बनकर खेली फूलों की होली
धमतरी| मठ मंदिर स्थित जलाराम बापा मंदिर में शुक्रवार को गुजराती समाज ने फूलों की होली खेली। यहां बच्चों को राधाकृष्ण के स्वरूप में तैयार किया और उनके साथ फूलों की होली खेली। समाज के अध्यक्ष संतोष शाह, महिला मंडल अध्यक्ष सोनल सोनी ने बताया कि देर शाम गुजराती महिला मंडल द्वारा सत्संग एवं फाग गीत का आयोजन किया गया। शांति दामा एवं नीला कापड़िया ने फाग गीत गाए। विशाल त्रिवेदी ने नगाड़े की थाप देकर हास्यवर्धक फाग गीत गाए।
श्रीकृष्ण की झांकी भी बनाई
भगवान श्रीकृष्ण को आकर्षक पोशाक में सजाकर फूलों से बने झूलों में बैठाकर झुलाया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी भी बनाई गई थी। जैनम लोहाना, कृशिव लोहाना, अभिषेक रायचुरा श्रीकृष्ण और पूनम रायचुरा राधा बनकर होली खेली। इस अवसर पर प्रदीप भाई मिराणी, चंद्रिका मिराणी, राकेश लोहाना, वर्षा शाह, अनीषा पटेल, नलीना सोनी समेत अन्य थे।