पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Police Arrest Three Liquor Coaches After Raiding Vegetable Market In Balodabazar

बलौदाबाजार के सब्जी बाजार में छापा मार पुलिस ने तीन शराब कोचियों को पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाटापारा में शराब जब्त की, आरोपी महिला फरार

भाटापारा| भाटापारा के भगतसिह वार्ड में पुलिस को अवैध शराब का जाखीरा मिला है, हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही महिला आरोपी सरोजनी सोनवानी घर में ताला लगाकर फरार हो गई। नायब तहसीलदार, पटवारी के सामने पुलिस ने घर का ताला तोडकर कार्रवाई की। आरोपी महिला जमीन के नीचे तलघर बनाकर वहां शराब रखती थी तथा शराब बेचने के अवैध कारोबार में लिप्त थी। पुलिस को तलाशी मे 240 पौवा देशी शराब, दो मोबाइल व नगदी 4570 रुपए मिले। आरोपी सरोजनी उर्फ सरोज बाई सोनवानी पुलिस पकड़ से बाहर है, पुलिस ने बताया कि बहुत जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई के लिए टीम गठित की।

बलौदाबाजार | क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री व शहर के सब्जी बाजार के पसरे में मयकशी और मंडी में सब्जियों की तरह बिक रही अवैध शराब को लेकर भास्कर में छपी खबर के बाद हरकत में आई सिटी कोतवाली पुलिस ने शहर के सब्जी बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को छापेमारी कर तीन शराब कोचियों के कब्जे से 20.520 लीटर शराब बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ह। साथ ही सब्जी बाजार के माहौल को दूषित कर अवैध रूप से शराब पिला रहे चखना सेंटर संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि यहां के सब्जी विक्रेताओं ने अपने चबूतरे के नीचे का तहखाना इस शराब ठेकेदारों को किराए पर दे दिया है जिसमें यहां शराब रखकर बेची जा रही है।

थाने से मिली जानकारी के अनुसार भैंसापसरा सब्जी मार्केट के पास आरोपियों भैंसा पसरा निवासी निर्मली भारती पिता बेदराम भारती (40) के पास से एक थैला में 44 शराब तथा 7 पाव गोवा स्पेशल अंग्रेजी व्हिस्की कुल 9.180 बल्क लीटर को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई। आरोपी महिला सब्जी बाजार स्थित अपने पान ठेले में शराब रखकर बेचती थी। वहीं दशरमा बाईपास के पास पाडेपारा निवासी आरोपी नीलकंठ चक्रधारी पिता शिवदयाल (21) के पान ठेले में अवैध रूप से कुल 5.940 लीटर शराब जब्त की गई तथा रिसदा रोड शराब भट्ठी के पास समृद्धि कॉलोनी के सामने पनगांव निवासी आरोपी भोलाराम ओझा पिता गिरधारी लाल ओझा (45) के पास से 30 पाव अंग्रेजी शराब बरामद की गई। एक अन्य प्रकरण में भैंसापसरा के पास अवैध रूप से शराब पिला रहे आरोपी सूरज टण्डन पिता छोटू टण्डन (19) को पकड़ा गया।
खबरें और भी हैं...