पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार्यक्रम... सोनपैरी में महिलाओं का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मगरलोड| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत सोनपैरी में महिलाओं का सम्मान किया गया। सरपंच वीणा साहू ने कहा कि समाज में महिलाओं का योगदान सबसे ज्यादा है। महिला समाज की जननी है। समाज, गांव एवं राष्ट्र के निर्माण एवं विकास में उनकी अहम भूमिका है। कार्यक्रम में सरपंच वीणा साहू, उपसरपंच समारू राम ध््राुव, सचिव सुश्री तुलेश्वरी साहू, पंचों में रूखमणी मानिकपुरी, किरण साहू, बिक्रण साहू, जिवराखन सहित महिला स्वसहायता समुह की कार्यकर्ता, मितानिन व स्वच्छता समिति की कार्यकर्ता शामिल रहे।

आयोजन... झेरिया यादव समाज का अधिवेशन होली मिलन और सम्मान समारोह कल होगा

मगरलोड| छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज जिला एवं ब्लाॅक धमतरी का वार्षिक अधिवेंशन, होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 15 मार्च को ग्राम पोटियाडीह, धमतरी में होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धमतरी विधायक रंजना साहू होंगी। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, रंजीत सिंह यादव, केशव यादव, रमेश यादव, जानसिंग यादव, अनिल तिवारी, धनेश्वरी पुष्कर यादव, अनीता यादव, खम्मन लाल ध्रुव, विजय देवांगन, जगत यादव, राही नारायण यादव, बंशीलाल यादव, देवकुमार यादव, रामस्वरूप यादव होंगे।

खबरें और भी हैं...