पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Rape Accused Of Raping A 4 Year Old Girl From Raipur

4 साल की बच्ची से दुष्कर्म आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घर के बाहर खेल रही 4 साल की मासूम को एक युवक द्वारा अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर आरोपी को रायपुर के तेलीबांधा से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

रायपुर के तेलीबांधा सतनामीपारा निवासी शंकरराव उर्फ छोटू (27) पिता स्व. इंदलराव वाघमारे चाैकी बिरेझर क्षेत्र के एक गांव में होली मनाने आया था। 10 मार्च को रात करीब 8 बजे 4 साल की बालिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी शंकरराव उसे उठाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया फिर भाग गया। बालिका घर के बाहर करीब 15 मिनट तक नहीं दिखी, तो उसकी मां ने ढूंढना शुरू किया। रात करीब 8.30 बजे बालिका दर्द से कराहती हुई रोते हुए घर पहुंची। मां भी घबरा गई। बालिका ने मां को आपबीती बताई। मां सदमे में आ गई। महिला ने अपने पति और गांव के कुछ जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। चौकी बिरेझर जाकर तुरंत रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने बालिका का अस्पताल में इलाज कराया। परिजन इसके बाद उसे घर लेकर गए।

एएसपी ने बनाई थी 4 टीम: चौकी बिरेझर प्रभारी एसएल नवर| ने घटना की जानकारी तुरंत एएसपी मनीषा ठाकुर को दी। उसने चौकी प्रभारी के अलावा 4 टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बनाईं। चौकी प्रभारी ने घटनास्थल पर जाकर पीड़िता के पड़ोसियों से पूछताछ की। इसी दौरान रायपुर तेलीबांधा निवासी शंकरराव वाघमारे के होली मनाने घर आने की जानकारी मिली। साथ ही बताया गया कि वह गायब है। पुलिस टीम रात करीब 12 बजे आरोपी शंकरराव के घर गई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ।

रिमांड पर आरोपी को जेल भेजा: चौक प्रभारी

चौकी प्रभारी एसएल नवर| ने बताया कि आरोपी शंकरराव को धारा 363, 366, 376 एबी एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6 के तहत गिरफ्तार किया गया। 11 मार्च को रिमांड पर जेल भेजा है।

शंकरराव।
खबरें और भी हैं...