- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News Rotary Club And Innerwheel Club Celebrated Holi Colors
रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब ने मनाई होली, रंग-गुलाल उड़ाए
रविवार को अग्रसेन भवन में रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब ने होली मिलन कार्यक्रम किया। क्लब के अध्यक्ष सीए.सुरेश गोयल ने होली त्योहार के संबंध में लोगों को जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात गुप्ता और वीणा गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी प्रेम, भाईचारे, सहिष्णुता को बढ़ावा देते हैं। प्रोग्राम डायरेक्टर अमित मोना जैन, दीपक कामना जैन के नेतृत्व में सबने फागुन के गीतों के बीच मस्तीभरे गेम्स और फूलों की होली का आनंद उठाया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष सीए सुरेश गोयल, सचिव दीपक जैन, आरके साहू, दिलीप राज सोनी, विनोद पांडेय, मनसुख अग्रवाल, सूर्यप्रकाश अग्रवाल, महेश महावर, मनीष मित्तल, अभिषेक गोयल, राजेश जैन, अमित जैन, मनीष महावर, बीएल जैन, अजीत खंडेलवाल, सचिन खंडेलवाल, अजय गोयल, सुमित गुप्ता, सुभाष गोयल, आशीष गोयल, सत्येंद्र शर्मा, अभिषेक गोयल, सजल अग्रवाल, विजय गोयल, श्रवण गोयल, इनरव्हील क्लब से मोना जैन, कामना जैन, श्रुति अग्रवाल, दिशा महावर, पायल, पूनम मित्तल, आराधना गुप्ता, पिंकी खंडेलवाल, रीतू लुनावत, मीना खंडेलवाल, सीमा अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, जागृति गोयल आदि उपस्थित थे।
दंतेश्वरी स्कूल में बच्चों ने मनाई होली, रंग-गुलाल लगाए
धमतरी| मां दन्तेश्वरी हाईस्कूल र|ाबांधा में होली पर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने ढोल नगाड़ा बजाकर गुलाल लगाए। सभी बच्चों एवं शिक्षकों को विद्यालय के प्राचार्य शहनाज बानो ने बधाई दी। इस कार्यक्रम में अनीता यादव, लीला साहू, संतोषी साहू, ज्योति साहू, गुरुवीणा गौतम, डामिन गंजीर, लक्ष्मी रावटे, ममता कहार, प्रिया सागरवंशी, प्रीति साहू, भारती शांडिल्य, भविष्य नाग, चमनदास साहू, मोहन साहू एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
धमतरी. होली मिलन समारोह में रोटरी क्लब व इननव्हील क्लब ने रंग-गुंलाल उड़ाए।