- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News Rte If The Form Is Filled By Copying The Bpl Card It Will Be Canceled
आरटीई : बीपीएल कार्ड की कॉपीलगाकर फाॅर्म भरा गया तो होगा रद्द
जानकारी नहीं होने से कई लोगों ने की गलती, अब सुधरवाने पहुंच रहे
आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के अधिकार के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए अब 9 दिन ही बचे हैं। पोर्टल में अब तक 2011 की सर्वे सूची अपलोड नहीं हो पाई है। पालकों को आवेदन करने में परेशानी हो रही। पोर्टल में फाॅर्म सुधार का ऑप्शन ही नहीं है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पालकों को सर्वे सूची का प्रमाण पत्र बनाकर आवेदन करना है, जबकि अधिकांश ने बीपीएल राशन कार्ड की स्कैन कॉपी अपलोड की है। ऐसे अभ्यर्थियों का आवेदन स्क्रूटनी के दौरान रद्द हो जाएगा। सूचना मिलने के बाद कई लोग सुधार कराने च्वाइस सेंटर आ रहे, लेकिन सुधार का विकल्प नहीं होने से इनके फाॅर्म में सुधार नहीं हो पा रहा है। बीते वर्ष 2002 और 2007 की सर्वे सूची बीपीएल कार्ड का नंबर भरना था। इस वर्ष गरीबी कार्ड प्रमाण पत्र मांगा गया है। कई लोगों को जानकारी नहीं होने के कारण राशन कार्ड अपलोड कर रहे हैं।
निगम में 2011 की सर्वे सूची नहीं: नगर निगम में वर्ष 2011 के आर्थिक जनगणना की सर्वे सूची नहीं है। इस कारण इनका प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। लोग राशन कार्ड लेकर आवेदन कर रहे। इसी आधार पर उनका गरीबी कार्ड होने का प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। गांवों में पंचायतों द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है।
च्वाइस सेंटरों में राशन कार्ड लेकर फार्म भरवाने पहुंच रहे पालक।
जाेधापुर से मानस शिशु मंदिर स्कूल गायब
जोधापुर वार्ड में मानस शिशु मंदिर स्कूल है। इस स्कूल का नाम पहले दिन दिखा। इसके बाद स्कूल का नाम ही गायब हो गया। इसकी सूचना शिक्षा विभाग में दी गई। इसके बाद स्कूल में ऑफलाइन आवेदन लेने कहा गया है, जबकि ऑनलाइन रिकार्ड के आधार पर ही एडमिशन दिया जाएगा। स्कूल में लगभग नर्सरी, केजी और पहली के लिए लगभग 10 सीट आरक्षित है। 13 मार्च तक 1617 सीटों पर 1236 आवेदन मिले हैं। च्वाइस सेंटर संचालकों ने ऑनलाइन हेल्प लाइन नंबर पर जानकारी ली, तब सोमवार तक सुधार ऑप्शन शुरू होने की जानकारी दी गई।