- Hindi News
- National
- Nagri News Chhattisgarh News Satyanarayana Story On The Birth Anniversary Of Saint Gelaram
संत गेलाराम के जन्मोत्सव पर सत्यनारायण कथा
धमतरी| गोदड़ीवाला संत बाबा हरदासराम सेवा मंडल द्वारा संत बाबा गेलाराम का 90वां जन्मोत्सव 9 मार्च को दोपहर 12 बजे गोदड़ीवाला धाम में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 10 बजे सत्यनारायण कथा, भजन, मदाह साहब, आरती पश्चात भंडारा होगा। आयोजन की तैयारी में मंशाराम आहूजा, दीपचंद काररा, मुकेश काररा, हीरा पंजवानी, टिल्लू आहुजा, सुनीता वाधवानी आदि जुटे हैं।
पशु चिकित्सालय की मांग
धमतरी| बारना, कातलबोड, नवागांव, सिवनी, सेमरा, देवरी, झिरिया, बोदाछापर के ग्रामीणों ने पशु चिकित्सालय की मांग की है। रुपचंद्र साहू, अशोक साहू, दौलत साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग किसान है। सभी के घरों में एक-दो मवेशी है। इलाज की सुविधा नहीं मिलने से जान को खतरा रहता है।