- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News Smart Girl Participants Received Certificate
स्मार्ट गर्ल के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मिला
धमतरी| मां दन्तेश्वरी हाई स्कूल र|ाबांधा में किशोरी बालिकाओं के लिए बीजेएस. (भारतीय जैन संगठन) के द्वारा स्मार्ट गर्ल प्रोग्राम किया गया। इसमें स्कूल की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं की 36 छात्राओं ने भाग लिया। धमतरी जिले के संयोजक अंकित जैन ने 3 दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में छात्राओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं निडर रहने के कई तरीको के बारे में बताया। बालिकाओं के उत्साहवर्धन के लिए विद्यालय में स्मार्ट गर्ल रन का भी आयोजन किया गया था। सभी 36 प्रतिभागी लड़कियों को स्मार्ट गर्ल सर्टिफिकेट प्राचार्य शहनाज बानो ने दिए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अनीता यादव, लीला साहू, संतोषी साहू, ज्योति साहू, गुरुवीणा गौतम, लक्ष्मी रावटे, भविष्य नाग, चमनदास साहू, मोहन साहू एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।