पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagri News Chhattisgarh News Special Gram Sabha In Munaikera Woman Appointed Chairman

मुनईकेरा में विशेष ग्राम सभा, महिला को बनाया सभापति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत मुनईकेरा में विशेष ग्राम सभा कराई गई। महिलाओं का सम्मान किया गया। सभापति के पद पर पहली बार एक वरिष्ठ महिला को बैठाया। इसके बाद स्व सहायता समूह, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, समाज की महिला कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं सम्मान किया। पंचायत चुनाव में जीत कर आए हुए वार्ड पंच, जनपद अध्यक्ष महिलाओं का सम्मान किया। बजुर्ग महिला रजाई बाई को भी ग्राम पंचायत के सरपंच महेंद्र नेताम ने सम्मानित किया ।

इस अवसर पर जनपद पंचायत नगरी की अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम ने कहा कि आज परिवार में समाज में या कोई भी क्षेत्र हो महिलाओं के लिए हालात बेहतर हुए हैं, कल तक यही बात महिलाओं के लिए असंभव समझी जाती था। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।

सरपंच महेंद्र नेताम ने कहा कि महिलाएं किसी भी बात में पुरुषों से कम नहीं हैं। महिला सशक्तिकरण का सही अर्थ तभी संभव होगा जब महिलाएं अपने निर्णय खुद लें। संघर्ष करें और अपने सपने को साकार करें। अपने सपनों पर यकीन रखिए निश्चित ही आपको कामयाबी हासिल होगी। हर वह महिला जिसने मुश्किल परिस्थिति में अपनी अलग पहचान बनाई हो वह देवी से
कम नहीं है।

नगरी. महिलाओं का सम्मान ग्राम पंचायत मुनईकेरा में किया गया।
खबरें और भी हैं...