- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News Spirituality Kalash Yatra Taken Out Before Ram Katha
अध्यात्म... राम कथा से पहले कलश यात्रा निकाली
कुरूद| हीरा गाड़ाडीह में गुरुवार को कलशयात्रा निकाली गई। इसके साथ ही श्रीराम कथा शुरू हुई। पवार परिवार द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पहले दिन श्रीराम के जयकारे लगाते हुए महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। गांव की गलियों में भ्रमण किया। कथा में पहले दिन श्रीराम कथा महिमा, शिव पार्वती विवाह प्रसंग सुनाया गया। 13 मार्च को श्रीराम जन्मोत्सव, 14 को श्रीराम की बाल लीला, 15 को धनुष भंग महोत्सव, 16 को श्रीसीताराम विवाह महोत्सव, 17 को केंवट प्रसंग, 18 को भरत चरित्र, 19 को शबरी प्रेम एवं अंतिम दिन 20 मार्च को सुंदरकांड एवं श्रीराम राज्य अभिषेक कथा प्रसंग होंगे। कथा रोज दोपहर 2 से 6 बजे तक होगी।