पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagri News Chhattisgarh News Students Held Rally In Village Under Reading Campaign Appeal To People To Donate Book

रीडिंग कैंपेन के तहत छात्रों ने गांव में निकाली रैली, लोगों से की पुस्तक दान करने की अपील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धमतरी. छात्रों ने रैली निकालकर गांव भ्रमण किया।

धमतरी| छत्तीसगढ़ स्कूल विभाग की राज्यव्यापी अभियान रीडिंग कैंपेन 2020 के तहत अप्रैल माह में विशेष कक्षा लगाईं जाएगी। शासकीय प्राथमिक शाला चिटौद के शिक्षक, छात्र व शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गांव में रैली निकालकर बच्चों को इस कक्षा का लाभ लेने कह रहे। रविवार सुबह स्कूल के 180 छात्रों ने हाथों में पुस्तक, कॉपी व स्लोगन लिखी तख्त लेकर बैंड बाजे के साथ गांव में रैली निकाली। स्कूल से ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी, महिला भवन, गांधी चौक, वार्ड-8, वार्ड-13, सुभाष चौक, गोंडवाना चौक, बालक चौक होते हुए सभामंच पर पहुंचकर यहां समाप्त हुई।

रैली के दौरान लोगों को पुस्तक दान करने की अपील भी की। दान में मिले पुस्तकों को स्कूल की लाइब्रेरी में रखी जाएगी। शिक्षक ईश्वरी कुमार सिन्हा ने बताया कि शिक्षकों ने रीडिंग कैंपेन को आवव पढ़थन नाम दिया गया। इससे बच्चे प्रेरित होकर स्कूल पहुंचेंगे। इन बच्चों को अप्रैल माह में डिजीटल कक्षा में पढ़ाई कराएंगे। इस अवसर पर मुरारीलाल साहू, बिसरूराम साहू, किरण ढीमर, कोमल सिन्हा, रामकुमार यादव, प्रधानपाठक जगतारण कतलाम, शुचि साहू, निशा चौहान, कोमिन साहू, लिकेश्वरी मार्कण्डेय, कविता सिन्हा, राजेश्वरी पञ्चाङ्गम, सरपंच पुरुषोत्तम सिन्हा, पंच सुकालू राम फुटान आदि उपस्थित थे।

छात्रों ने स्वयं तैयार किए ग्रीटिंग व चित्र गार्ड: छात्रों ने गांव के बच्चों को बुलाने के लिए स्वयं ग्रीटिंग कार्ड व चित्र कार्ड बनाए थे। पहली के बच्चों ने अक्षर कार्ड, दूसरी के बच्चों ने अक्षर-मात्रा ग्रिड कार्ड, तीसरी के बच्चों ने चित्र-कहानी कार्ड, चौथी के बच्चों ने रंगीन चित्र कहानी तैयार कर हाथों में लेकर रैली के साथ निकले, वहीं कुछ बच्चों ने लाइब्रेरी से पुस्तक लेकर रैली में शामिल हुए। पांचवीं के बच्चों ने 20 प्रकार के स्लोगन तैयार कर तख्ती में निकले। एक,दो,तीन,चार, पुस्तक पढ़ो बार-बार, अबकी बार-किताब त्यौहार, स्कूल म गोठान म, किताब रही ध्यान म आदि शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...