पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुपर शाइन ग्रुप ने खेली सूखी होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगरी| नगर पंचायत नगरी के रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 6 में स्थित साईं मंदिर परिसर में सुपर शाइन महिलाओं के समूह ने सूखी होली खेली। एक दूसरे को खूब रंग गुलाल लगाए। यह कार्यक्रम अध्यक्ष निशा झारिया ने कराया। इसमें महिलाओं ने रंग गुलाल उड़ाए। छोटे बच्चों को रंग गुलाल भी समूह की सदस्यों ने दिए। बच्चों को सतर्कता के साथ सूखी होली खेलने के लिए कहा। कार्यक्रम में मुख्य सचिव आशा शर्मा, आभा श्रीवास्तव, हेमलता यादव, चेलेश्वरी साहू, गायत्री निषाद, कलावती साहू, अंतरी साहू, पिंकी मानिकपुरी सहित समिति की अन्य महिलाएं बच्चे मौजूद रहे।

चारभांठा में महिलाओं के लिए हुईं स्पर्धाएं

मगरलोड| चारभांठा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। महिलाओं के लिए खेल स्पर्धाएं कराईं गईं। इसमें रस्सा खींच, मटका फोड़, गीत संगीत के कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, सरपंच नेहरू राम कमरौद, प्रेमशंकर, जानकी, कृष्णा, कमलनारायण, केदार, सहित मितानिन व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...