- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News Teachers Expressed Happiness Over The Announcement Of The Merger
संविलियन की घोषणा से शिक्षकों ने जताई खुशी
कुरूद| प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षाकर्मी के संविलियन करने की घोषणा पर शिक्षाकर्मियों ने खुशी जताई है। संविलियन से वंचित शिक्षाकर्मी नेता राजेश पाण्डेय ने बताया कि सरकार ने बजट में 2 वर्ष की सेवा पूरा कर चुके शिक्षाकर्मियों का 1 जुलाई 2020 से स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किए जाने की घोषणा की है। इससे शिक्षकों में खुशी है। सरकार ने संविलियन के लिए 8 साल की बाध्यता उन शिक्षाकर्मियों के लिए परेशान करने वाली थी, जिनकी सेवा 8 साल से कम थी। संविलियन नहीं होने के कारण ऐसे शिक्षकों को न तो समय पर सम्मान जनक वेतन मिलता था ना ही अन्य सुविधाएं मिल रही थीं। एक ही क्षत के नीचे समान पद पर होते हुए भी उपेक्षा हो रही थी। राजेश पाण्डेय, खिलेन्द्र साहू, महेन्द्र साहू, सीपी पटेल, धनंजय ठाकुर, फनेन्द्र धु्रव, टीएल कोसले, प्रेमलाल पटेल आदि ने खुशी जताई।